Biography of jrd tata in hindi

महान उद्योगपति जे.आर.डी टाटा की प्रेरक जीवनी J.R.D Tata ...

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा या जे आर डी टाटा (२९ जुलाई, १९०४ - २९ नवंबर, १९९३) भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगो के अग्रणी थे। वे रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुज़ेन्न ब्रीरे (en:Suzanne Briere) के पांच संतानो मे से दुसरे थे। वे दशको तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होट्ल, वायुयान और अन्य उद्योगो का भारत मे विकास किया। १९३२ में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए महान इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने १९४५ में टेल्को की शूरूआत की जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। उन्हे वर्ष १९५७ मे पद्म विभूषण और १९९२ में भारत रत्न से सम्मनित किया गया।[1]

व्यवसायिक जीवन

[संपादित करें]

जेआरडी टाटा वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगो के अग्रणी थे। १० फरवरी १९२९ को टाटा ने भारत में जारी किया गया पहला पायलट लाइसेंस प्राप्त किया। [2] सन् १९३२ में उन्होंने भारत की पहली वाणिज्यिक एयरलाइन, टाटा एयरलाइंस की स्थापना की जो बाद में वर्ष १९४६ में भारत की राष्ट्रीय एयरलाइन , एयर इंडिया बनी। जे.आर.डी.

टाटा की जीवनी - J. R. D. Tata Biography in Hindi XYRI